यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP ने खोले पत्ते, 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए BJP ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर समेत आठ चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान में रखा है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 5 October 2026, 3:34 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश की आठ राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

भाजपा ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है।

जातीय समीकरण पर भी नजर

BJP की इस सूची में 2 ब्राह्मण, 3 OBC और 3 SC उम्मीदवार शामिल हैं। यानी पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक प्रतिनिधित्व का संतुलन रखने की कोशिश की है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर इससे पहले भी BJP के संभावित नामों में अलग-अलग जातीय और क्षेत्रीय समूहों के नेताओं की चर्चा होती रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में भी पार्टी द्वारा ब्राह्मण, OBC, अनुसूचित जाति और अन्य सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर उम्मीदवार तय किए जाने की संभावना जताई गई थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 11 सदस्यों को हाईकोर्ट जाने की मिली इजाजत; जानें पूरा मामला

16 अक्टूबर को होना है राज्यसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को चुनाव होना है। इनमें से सात सीटों पर BJP की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि आठवीं सीट के लिए अतिरिक्त उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर भी चर्चा रही है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।

अब BJP की ओर से उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद राज्यसभा चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। आने वाले चरण में नामांकन और अन्य दलों के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद मुकाबले की स्थिति साफ होगी।

ये भी पढ़ें: मास्टरस्ट्रोक या चुनावी चक्रव्यूह? MLC चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का ‘पन्ना प्रमुख’ वाला माइक्रो प्लान डिकोड

Location :  Lucknow

Published :  5 October 2026, 3:34 PM IST

Related News

Advertisement