Pratapgarh News: चोरी और लूट पर लगाम कसने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ उतरी खाकी: जानिए क्या है पुलिस का नया प्लान

प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सजग' के तहत अंतू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 16 September 2026, 12:35 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सजग' अभियान के तहत पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार रात अंतू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

असामान्य गतिविधियों पर पैनी नजर

मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर प्रान, कटाता और रजवाड़ी में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सक्रिय जनभागीदारी पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें - Pratapgarh: प्रतापगढ़ में स्कूली वाहनों पर बड़ा एक्शन, 15 साल पुराने वाहनों पर रोक; नियम टूटा तो होगी कार्रवाई

सदस्यों को निर्देश दिए गए कि वे गांवों में आने-जाने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अपरिचित वाहनों और असामान्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। इसके साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों पर रोक

बैठक में मौजूद गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए फेरीवालों नए किरायेदारों और घुमंतू लोगों का सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य संदिग्धों की पहचान कर आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों पर रोक लगाना है।

यह भी पढ़ें - Pratapgarh News: घर से 200 मीटर दूर मिले पति-पत्नी, दोनों की मौत; जेब से मिले नोट ने खोला राज

उन्होंने ग्रामीणों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल घनश्याम उर्फ फौजी, पूर्व प्रधान अमित सिंह, कोटेदार लालजी पाण्डेय समेत भारी संख्या में ग्रामीण और सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Location :  Pratapgarh

Published :  16 September 2026, 12:28 PM IST

Related News

Advertisement