Live Now

आज की ताजा खबरें Live: उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, यहां जानें 5 नवम्बर 2025 के प्रमुख घटनाक्रम

आज की ताज़ा खबरें लाइव 5 नवंबर 2025 की यूपी, देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 November 2025, 11:40 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 05 Nov 2025 01:30 PM (IST)

      कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 6 हुई

      मिर्जापुर के चुनार में बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरातफरी मच गई और रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    • 05 Nov 2025 01:15 PM (IST)

      राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देगी बीजेपी

      राहुल गांधी के आरोपों के बाद बीजेपी आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पार्टी प्रवक्ता राहुल के बयानों पर विस्तृत जवाब और तथ्य पेश करेंगे।

    • 05 Nov 2025 01:06 PM (IST)

      नितिन गडकरी का पक्का वादा

      केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार की सड़कों को अमेरिका के स्तर तक लाकर जनता को बेहतर यातायात सुविधाएं दिलाएंगे; यह मेरा पक्का वादा है और जल्द दिखाऊंगा।

    • 05 Nov 2025 01:05 PM (IST)

      उमा भारती ने दिए नई सियासी पारी के संकेत, झांसी से लड़ने की जताई इच्छा

      गंगा सेवा संकल्प अभियान के मंच से साध्वी उमा भारती ने राजनीतिक वापसी के संकेत दिए। उन्होंने कहा, टिकट मिला तो झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। गंगा संरक्षण की बात करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी की सराहना भी की।

    • 05 Nov 2025 12:34 PM (IST)

      हरियाणा नतीजों पर राहुल गांधी का आरोप- ‘जीत को हार में बदला गया’

      राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया है। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार हुआ जब पोस्टल बैलट के नतीजे असली परिणामों से पूरी तरह अलग दिखे।

    • 05 Nov 2025 12:31 PM (IST)

      चुनार हादसे पर CM योगी ने किया मदद का एलान

      लखनऊ से जारी बयान में CM योगी आदित्यनाथ ने चुनार रेलवे स्टेशन हादसे में मारी गई छह महिलाओं के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। हादसा ट्रेन से कटने के दौरान हुआ था।

    • 05 Nov 2025 12:28 PM (IST)

      वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में हुआ झगड़ा, भीड़ के बावजूद टला बड़ा हादसा

      वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को दर्शन के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिस वक्त झगड़ा हुआ उस समय मंदिर परिसर में भारी भीड़ मौजूद थी। गनीमत रही कि स्थिति संभल गई और भगदड़ नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और जांच शुरू कर दी है।

    • 05 Nov 2025 11:45 AM (IST)

      देव दीपावली पर वाराणसी में वीवीआईपी वाहनों पर रोक

      देव दीपावली के मद्देनजर वाराणसी प्रशासन ने वीवीआईपी, मंत्रियों और न्यायाधीशों की गाड़ियों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। सभी वाहन मैदागिन पर पार्क किए जाएंगे। शहर के 30 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि यातायात सुचारू और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

    • 05 Nov 2025 11:43 AM (IST)

      जौनपुर में युवती की गला रेतकर हत्या

      जौनपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

New Delhi: उत्तर प्रदेश में 5 नवम्बर 2025 के ताजे समाचारों में राजनीतिक हलचल, खेल की दुनिया की अपडेट्स और मनोरंजन के क्षेत्र में नई घोषणाएं शामिल हैं। साथ ही, धर्म, शिक्षा और अपराध की ताजगी से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं। राजनीति में नए फैसले और खेल में अपकमिंग टूर्नामेंट्स की चर्चा जोरों पर है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 November 2025, 11:40 AM IST