UP News: लंभुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं

सुल्तानपुर में शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह के प्रथम शनिवार को तहसील लंभुआ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Updated : 5 July 2025, 1:38 PM IST
google-preferred

सुल्तानपुर:  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह के प्रथम शनिवार को तहसील लंभुआ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम लंभुआ गामिनी सिंगला ने जन सामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, सुल्तानपुर में शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह के प्रथम शनिवार को तहसील लंभुआ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर  जिलाधिकारी  मुख्य विकास अधिकारी ने जन सामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना।

शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय

जानकारी के मुताबिक,  अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का निस्तारण कर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को शेष प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकतर शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत, जल निगम व विकास से जुड़ी हुई थीं। अधिकारियों ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर  जिलाधिकारी  मुख्य विकास अधिकारी ने जन सामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे समेत आठ लोगों की उठीं अर्थी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महराजगंज में ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप, जानें पूरा मामला

Bihar Murder Mystery: अपराधियों के निशाने पर क्यों आया गोपाल खेमका परिवार? बेटे गुंजन की भी हुई थी खौफनाक हत्या

प्रेमिका का दुश्मन बना प्रेमी, रिश्ता छुपाने के लिए दी खौफनाक मौत, अब पुलिस ने लिया बदला

 

Location :  sultanpur

Published :  5 July 2025, 1:38 PM IST

Related News

Advertisement