हिंदी
UP Breaking Live Update
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
कौशाम्बी जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया। एक ओर तहसील सिराथू में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने जनता की समस्याओं को सुना, वहीं दूसरी ओर तहसील मंझनपुर में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने लोगों की शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना रहा।
मुजफ्फरनगर: खतौली क्षेत्र में लड़कियों को देखकर सड़क पर स्टंट और रील बनाने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रील बनाने का खुमार इस कदर हावी है कि युवक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाता दिख रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस अब वीडियो की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
मुजफ्फरनगर: वर्ष 2018 में ककरौली क्षेत्र में हुए सनसनीखेज राजेंद्र सैनी हत्याकांड में कोर्ट ने 8 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने दोनों आरोपियों, गजेंद्र और रामकिरण, को दोषी करार देते हुए फांसी (मृत्युदंड) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वारदात के दौरान दोषियों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को खुर्द-बुर्द करने का भी प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिए कोर्ट में साबित किया।
मेरठ: मेरठ के सेंटर मार्केट में आवास विकास परिषद की बुलडोजर कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के सामने जमकर विरोध और हंगामा किया। सुप्रीम कोर्ट (SC) के आदेश पर चिन्हित भवनों के खिलाफ हो रही इस कार्रवाई पर लोगों ने 'सिलेक्टेड एक्शन' का गंभीर आरोप लगाया है। इस अभियान के तहत जहां कुछ इमारतों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, वहीं कुछ की सिर्फ बाउंड्री वॉल तोड़ी गई है, जिससे व्यापारियों और निवासियों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
मैनपुरी की घिरोर थाना पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घिरोर करहल मार्ग से चेकिंग के दौरान बाइक चोर गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी पड़ोसी जिले इटावा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनसे कड़ाई से पूछताछ जारी है।
फर्रुखाबाद में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या के बाद विवाद गहरा गया है। मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश में हुई इस निर्मम हत्या के आरोपियों पर लगातार धमकाने और थाना अध्यक्ष पर उनके साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय की गुहार लेकर पीड़िता ने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद एसपी ने तत्काल सीओ को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक मंदिर को अपना निशाना बनाया है। यहां एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन शातिर चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां मौजूद धार्मिक प्रतीक त्रिशूल और पीतल की घंटी चोरी कर ली। इस वारदात के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
संभल के कुड़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बहन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं, तभी शादी की लाइट सजावट के दौरान करंट की चपेट में आने से इकलौते भाई की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। परिजनों ने आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बागपत के खामपुर गांव में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 साल पुरानी अवैध मस्जिद को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस 100 गज में बनी अवैध मस्जिद की शिकायत खुद गांव के ही एक मुस्लिम युवक दिलशान ने की थी। शिकायत की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
बागपत के खामपुर गांव में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 साल पुरानी अवैध मस्जिद को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस 100 गज में बनी अवैध मस्जिद की शिकायत खुद गांव के ही एक मुस्लिम युवक दिलशान ने की थी। शिकायत की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
हापुड़ में 'संपूर्ण समाधान दिवस' के दौरान उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब मंदिर से जुड़ी एक गंभीर समस्या लेकर पहुंचे बुजुर्ग फरियादी शिवराज त्यागी को जिला अधिकारी (डीएम) से मिलने से रोक दिया गया। आरोप है कि तहसीलदार और पटवारी ने मिलकर बुजुर्ग को आगे नहीं जाने दिया और अपनी मनमानी दिखाई। समाधान दिवस में अधिकारियों के इस तरह के रवैये को लेकर अब ग्राउंड जीरो पर काफी रोष देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 और 23 जून को अलीगढ़ और हाथरस के दौरे पर रहेंगे। सीएम अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड और 23 जून को हाथरस के सलेमपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।
हापुड़ नगर पालिका परिषद में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' कार्यक्रम में जिला अधिकारी (डीएम) कविता मीना खुद पहुंची हैं। डीएम सीधे जनता के बीच बैठकर उनकी एक-एक समस्या और शिकायतों को सुन रही हैं। मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं।
एटा के मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी गेट के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बाइक और पिकअप वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे। सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हापुड़ नगर पालिका परिषद में आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' कार्यक्रम में जिला अधिकारी (डीएम) कविता मीना खुद पहुंची हैं। डीएम सीधे जनता के बीच बैठकर उनकी एक-एक समस्या और शिकायतों को सुन रही हैं। मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं।
एटा के मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी गेट के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बाइक और पिकअप वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे। सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में बिजली दरें बढ़ने की आशंका गहरा गई है। एक बिजली कंपनी के अधिशेष (सरप्लस) फंड में कमी करने के फैसले पर उपभोक्ता पक्ष ने नियामक आयोग में आपत्ति जताई है। आरोप है कि इसकी आड़ में अन्य कंपनियां भी राहत घटाएंगी, जिससे करोड़ों उपभोक्ताओं के बिल और रियायतें प्रभावित होंगी।
बरेली जंक्शन परिसर में डस्टबिन पर कुल्ला करने वाले छात्रों को जुर्माने की धमकी देकर जीआरपी सिपाही हरिओम द्वारा ₹1000 की रिश्वत वसूलने का मामला सामने आया है। इस अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
हरदोई के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ ₹2 लाख की घूस लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला ईसीसीई (ECCE) भर्ती एजुकेटर विवाद से जुड़ा है। भर्ती के लिए नामित संस्था के अध्यक्ष ने कुल ₹5 लाख मांगने और चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश में मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण न देने वाले कर्मचारियों पर अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ऐसे करीब 5000 कर्मचारियों का पिछले चार महीने से वेतन रुका हुआ है। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द रिपोर्ट भेजकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हापुड़ के पिलखुआ स्थित सिखेड़ा रोड पर कार और थ्री व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए जांच शुरू कर दी।
एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए PwD और PwBD उम्मीदवारों हेतु स्क्राइब डिटेल्स जमा करने का पोर्टल खोल दिया है। अभ्यर्थी 20 जून शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।
देवरिया जिले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर गौरीबाजार पश्चिमी ढाले के समीप पिता और पुत्र की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पढ़ें पूरी खबर
UGC NET 2026 Live Update: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले पात्र PwD और PwBD अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्क्राइब (लेखन सहायक) की जानकारी जमा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जून 2026 शाम 5 बजे तक अपने स्क्राइब की डिटेल्स ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान स्क्राइब की आवश्यकता है, उन्हें अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी जानकारी जमा करने की सलाह दी गई है।
Breaking News: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान के कथित गबन मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सख्त रुख अपनाया है। VHP के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में कहा गया कि "एक-एक रुपया राम का है, ट्रस्ट को उसका पूरा हिसाब देना चाहिए।"
VHP ने मामले की SIT जांच का दायरा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि दान और चढ़ावे से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए। बैठक में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस मुद्दे के सामने आने के बाद अयोध्या और धार्मिक संगठनों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Raebareli Live Update: रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रयोगशाला जांच में अरहर दाल, मैक्रोनी और दूध के नमूने फेल होने के बाद रोजाना शॉपकेम के संचालक समेत 5 कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीएम प्रशासन की अदालत में यह वाद दाखिल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जांच में खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। दोष सिद्ध होने पर संबंधित कारोबारियों पर अधिकतम जुर्माना लगाया जा सकता है।
Saharanpur Live Update: सहारनपुर में नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेहट स्थित सिंघल हेल्थ केयर अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच में अस्पताल के पास आवश्यक लाइसेंस न होने का आरोप सामने आया है। CMO के निर्देश पर टीम ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की। वहीं मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई । शनिवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 20 June 2026, 7:37 AM IST