Live Now

UP Breaking News Live: सियासत से लेकर क्राइम और मौसम तक, एक क्लिक में पढ़ें यूपी की सभी बड़ी खबरें

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 28 June 2026 , 9:11 AM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 28 Jun 2026 09:11 AM (IST)

      UP News Live Updates: Baghpat में पति को पत्नी और प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

      बागपत के बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी नीशू और उसके प्रेमी विक्रांत ने मिलकर पति राजीव पर सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे राजीव को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह दिन तक इलाज चला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना से पहले राजीव के बयान दर्ज किए थे, जिसमें उसने दोनों पर आरोप लगाए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों ने दोनों को फांसी देने की मांग की है। पुलिस जांच अभी भी जारी है।

    • 28 Jun 2026 08:57 AM (IST)

      UP News Live Updates: पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मारा गया

      पीलीभीत में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य शूटर और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी सरबजीत सिंह को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। सरबजीत लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले लगभग एक महीने से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    • 28 Jun 2026 08:39 AM (IST)

      UP News Live Updates: Budaun मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

      उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना अलापुर क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले 60 वर्षीय आरोपी अबरार को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में आरोपी अबरार के दोनों पैरों में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में उपनिरीक्षक गौरव कुमार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप, पॉक्सो (POCSO) और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 28 Jun 2026 08:26 AM (IST)

      UP News Live Updates: नोएडा में खेलते-खेलते चली गई जान

      नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में पड़ोसी की सातवीं मंजिल से दीवार गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि भवन निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 28 Jun 2026 08:13 AM (IST)

      UP News Live Updates: Baghpat में मानसिक रूप से कमजोर युवती लापता

      बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र से एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित सुरागों की भी जांच कर रही है। परिजनों ने लोगों से युवती के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

    • 28 Jun 2026 08:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: Baghpat में काठा टोल मारपीट मामले में 18 पर केस, दो आरोपी गिरफ्तार

      बागपत के काठा टोल प्लाजा पर मैनेजर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद कुछ लोगों ने टोल मैनेजर के साथ मारपीट की थी। यह घटना दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे स्थित काठा टोल प्लाजा की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

    • 28 Jun 2026 08:11 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में अलीगंज अग्निकांड में 5 और अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

      लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलडीए के 5 और अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में एई संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला, अवर अभियंता हेमंत कुमार और सुपरवाइजर बेलदार हरपाल शामिल हैं। जांच में लापरवाही और अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले भी दो इंजीनियर सस्पेंड किए जा चुके हैं। अब तक कुल सात अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, जबकि 18 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अग्निकांड वाली इमारत को ध्वस्त करने की तैयारी भी जारी है।

    • 28 Jun 2026 08:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: Kushinagar में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

      उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच की ओर से हाटा आ रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक और दो महिलाएं कई फीट हवा में उछल गए। हादसे का खौफनाक दृश्य पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। दुर्घटना अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पट्टन इलाके में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  28 June 2026, 8:06 AM IST

Advertisement