हिंदी
सोने और चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक (Img- Pinterest)
New Delhi: वैश्विक स्तर पर बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन (भू-राजनीतिक तनाव) के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों की रफ्तार थम गई है। लगातार दो दिनों तक तेजी दर्ज करने के बाद आज सोने के भाव में स्थिरता देखी जा रही है। इन दो दिनों की तेजी के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 2620 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 2400 रुपये महंगा हुआ था।
हालांकि, इससे पहले 23 से 25 जून तक लगातार तीन दिनों में 24 कैरट सोना 6650 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 6100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता भी हुआ था। आज राहत की बात यह है कि सोने के दाम न तो बढ़े हैं और न ही कम हुए हैं।
देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो इस समय सबसे महंगा सोना चेन्नई में बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,45,860 रुपये तक पहुंच गई है।वहीं दूसरी ओर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में सोने के भाव पूरी तरह समान बने हुए हैं।
Gold Price Today: दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई तक सोने के दाम आसमान पर; जानें अपने शहर के रेट
राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत मुंबई और कोलकाता की तुलना में थोड़ी अधिक दर्ज की जा रही है। ऐसे में त्योहारों या शादियों के लिए आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज का दिन बाजार का रुख समझने के लिए बेहतर है।
देश के महानगरों और प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव स्थिर हैं। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट सोने का भाव 1,44,100 रुपये, 22 कैरट का 1,32,100 रुपये और 18 कैरट का भाव 1,08,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में कीमतें एक समान बनी हुई हैं, जहाँ 24 कैरट सोना 1,43,950 रुपये, 22 कैरट 1,31,950 रुपये और 18 कैरट 1,07,960 रुपये में मिल रहा है।
अगर पटना और अहमदाबाद की बात करें, तो यहाँ 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,44,000 रुपये, 22 कैरट की 1,32,000 रुपये और 18 कैरट की कीमत 1,08,010 रुपये है। देश के इन सभी प्रमुख शहरों में सबसे महंगा सोना चेन्नई में बिक रहा है, जहाँ 24 कैरट का रेट 1,45,860 रुपये, 22 कैरट का रेट 1,33,700 रुपये और 18 कैरट का रेट 1,11,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी के बाजार में भी आज शांति का माहौल है। औद्योगिक क्षेत्रों (इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग) से मांग कमजोर होने के कारण चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया था, जहां 26 जून को चांदी 5 हजार रुपये प्रति किलो महंगी हुई थी।
वहीं उससे एक दिन पहले इसमें 10 हजार रुपये की भारी गिरावट आई थी। आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी का भाव 2,40,000 रुपये पर स्थिर है, जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगी यानी 2,45,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
Location : New Delhi
Published : 28 June 2026, 8:34 AM IST