हिंदी
यूपी की हर बड़ी खबर अब एक ही जगह (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित, उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नए प्रयोगों, सटीक विश्लेषण और सबसे तेज़ बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी का विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क होने के नाते, हम अपने पाठकों के लिए खबरों की प्रस्तुति का एक बेहद आधुनिक और नया अंदाज़ लेकर आए हैं। इससे आपको समाचार पढ़ने का एक बिल्कुल नया और शानदार अनुभव मिलेगा।
अपने पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम पेश कर रहे हैं "यूपी न्यूज़ लाइव ब्लॉग"। अब आपको अलग-अलग जगह भटकने की ज़रूरत नहीं है; बस एक क्लिक में, एक ही जगह आपको उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें लाइव अपडेट के साथ मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, सियासी हलचल, प्रशासनिक फैसले, अपराध की खबरें, खेल जगत और हर ज़रूरी घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी सबसे पहले मिलेगी। जुड़े रहिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ!
उत्तर प्रदेश के चंदौली में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान तलवारबाजी और मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बदायू जिले के लापुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ताजिया जुलूस देखने गई 4 साल की मासूम बच्ची को अज्ञात दरिंदों ने अगवा कर दुष्कर्म किया। बच्ची करीब 12 घंटे बाद गांव के बाहर एक खेत में घायल हालत में मिली।
गाजियाबाद में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 84 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी से 2.19 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। खुद को ईडी अधिकारी और जज बताने वाले आरोपियों ने वीडियो कॉल पर आठ घंटे तक दंपत्ति को डराकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Location : Lucknow/New Delhi
Published : 27 June 2026, 10:46 AM IST