Weather Update: देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश के 19 राज्यों में मौसम विभाग ने तूफानी आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहां दिल्ली, बिहार और पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन भीषण हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। घर से निकलने से पहले जानें अपडेट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 June 2026, 7:55 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश के कई राज्यों में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां कुछ इलाके भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 19 राज्यों में तूफानी आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिनों में अत्यंत भारी वर्षा (7-20 सेमी) की चेतावनी दी है।

दिल्ली-NCR में आज छाए रहेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में आज (28 जून) आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। दोपहर से शाम के बीच दिल्ली-NCR के कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि, दिल्लीवासियों को राहत 29 और 30 जून को मिलेगी, जब गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

NCR में मानसून की दस्तक: बादलों की लुकाछिपी के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में अभी हीटवेव का टॉर्चर

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने लखनऊ, सीतापुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और बरेली समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आज राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। 29 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार और झारखंड में मानसून सक्रिय

बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। बिहार के पटना और गया में 28 से 30 जून के बीच छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर में आज भारी बारिश का अलर्ट है।

दूसरी तरफ, झारखंड के रांची, जमशेदपुर और बोकारो में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 29 जून से 3 जुलाई के बीच दोनों राज्यों में व्यापक वर्षा होने का अनुमान है।

UP में मौसम का डबल अटैक: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन शहरों में चलती रहेगी लू; जानें IMD का पूरा वेदर अपडेट

पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 28 जून से 3 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी है। हिमाचल के शिमला, कुल्लू और मंडी में जुलाई की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर तेज होगा।

वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में भूस्खलन (Landslide) का भी खतरा जताया है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर और अनंतनाग में 30 जून से बारिश का दायरा बढ़ेगा और तेज हवाएं चलेंगी।

Location :  New Delhi

Published :  28 June 2026, 7:55 AM IST

Advertisement