NCR में मानसून की दस्तक: बादलों की लुकाछिपी के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया नया पूर्वानुमान

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक से मौसम सुहाना होने वाला है। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तापमान 36 डिग्री तक गिरेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 June 2026, 9:55 AM IST
google-preferred

Noida: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून की दस्तक अब साफ तौर पर महसूस होने लगी है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले हल्की बारिश, गरज-चमक और मानसूनी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आज NCR में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 28 जून को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और गरज-चमक विकसित होने की संभावना व्यक्त की गई है।

UP में मौसम का डबल अटैक: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन शहरों में चलती रहेगी लू; जानें IMD का पूरा वेदर अपडेट

29 और 30 जून को ऐसा रहेगा मौसम

29 जून को मौसम फिर से बदलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 30 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

1 जुलाई को तापमान हो सकता है कम

1 जुलाई को तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं, 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Weather Update: उत्तर-पश्चिम में चढ़ेगा पारा, जानिए यूपी समेत कई राज्यों का मौसम का मिजाज

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में धूप निकलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश के दौरान बिजली चमकने और तेज हवाओं के समय लोगों को खुले स्थानों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इनपुट- आईएएनएस

Location :  Noida

Published :  27 June 2026, 9:55 AM IST

Advertisement