हिंदी
New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों ने नॉकआउट चरण की तस्वीर लगभग साफ कर दी। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराकर ग्रुप एल में शीर्ष स्थान हासिल किया। पहले हाफ में पनामा की मजबूत रक्षापंक्ति ने इंग्लैंड को रोककर रखा, लेकिन दूसरे हाफ में जूड बेलिंगहैम ने 62वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके पांच मिनट बाद कप्तान हैरी केन ने हेडर से दूसरा गोल दागा। यह विश्व कप में केन का 11वां गोल रहा, जिससे वह इंग्लैंड के सर्वाधिक विश्व कप गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
फिलाडेल्फिया में खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया ने घाना को 2-1 से हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया। पेटार सुचिच ने शानदार लंबी दूरी के गोल से टीम को बढ़त दिलाई। घाना ने 73वें मिनट में बराबरी की, लेकिन 83वें मिनट में लुका मोड्रिच के कॉर्नर पर निकोला व्लासिच ने विजयी हेडर लगाकर क्रोएशिया की जीत सुनिश्चित कर दी।
ग्रुप K के सबसे चर्चित मुकाबले में कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच 0-0 की बराबरी रही। मैच में गोल नहीं हुआ, लेकिन दोनों टीमों ने कई बेहतरीन मौके बनाए। कोलंबिया सात अंकों के साथ ग्रुप विजेता बना, जबकि पुर्तगाल दूसरे स्थान पर रहा। अब नॉकआउट में कोलंबिया का सामना घाना और पुर्तगाल का मुकाबला क्रोएशिया से होगा।
अटलांटा में डीआर कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई। शुरुआती गोल खाने के बाद योआने विस्सा और फिस्टन मायेले के शानदार प्रदर्शन से टीम ने वापसी की। विस्सा ने दो गोल किए और 52 साल बाद विश्व कप खेल रही डीआर कांगो ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का सबसे बड़ा राज! फोन फॉर्मेट, सुबूत गायब और करोड़ों का खेल आखिर कैसे खुला?
फीफा विश्व कप के 18वें दिन राउंड ऑफ-32 का केवल एक मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा की टीमें लॉस एंजिलिस स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय समयानुसार 29 जून की रात 12:30 बजे शुरू होगा।
Location : New Delhi
Published : 28 June 2026, 9:11 AM IST