हिंदी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
Noida Desk: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा में जिस हाईटेक बिल्डिंग का उद्घाटन करके गए हैं। वह भाजपा सरकार नहीं बल्कि समाजवादी सरकार की देन हैं। अखिलेश यादव ने ही नोएडा के सेक्टर-96 में स्थित नोएडा अथॉरिटी की नई हाईटेक बिल्डिंग की नींव रखी थी, लेकिन जब निर्माणकार्य पूरा हुआ तो भाजपा वाले मलाई लूट गए।
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित नए मुख्य प्रशासनिक भवन की आधारशिला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अप्रैल 2015 में रखी थी। इसके बाद भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ। उसके बाद काफी दिक्कतें आने लगी थी। कोरोना काल की वजह से भी नोएडा प्राधिकरण के नए दफ्तर में देरी हुई।
हालांकि, अब नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर बनकर तैयार हुआ तो भाजपा की सरकार है। इसलिए योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया, लेकिन अगर अखिलेश यादव इस प्रोजेक्ट की नींव नहीं रखते तो आज शायद मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करने के लिए नोएडा नहीं आते।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को खूब हंगामा किया। जिसकी वजह से पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।
मनचले से परेशान युवती ने खुद को दी ऐसी सजा कि पूरा क्षेत्र रह गया दंग, पुलिस भी हैरान
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी का आरोप है कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, जब से किसानों और युवाओं का विनाश हो रहा है। आज के समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसान परेशान हैं, लेकिन प्राधिकरण और सरकार ने आंखों पर पट्टी बांधी हुई है।
Location : Noida
Published : 28 June 2026, 1:07 AM IST