नदी में नहाने गए थे साले-बहनोई, फिर हुई ऐसी घटना कि मच गया कोहराम

जिले के भुता थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुल सका।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 June 2026, 5:36 AM IST
google-preferred

Bareilly: जिले के भुता थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में नदी में नहाने गए साले-बहनोई की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुल सका। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों शव नदी से बाहर निकाले।

नहाते समय पहुंचे गहरे पानी में

जानकारी के अनुसार भुता थाना क्षेत्र के गांव अहिरौला निवासी 19 वर्षीय रोहित अपने 22 वर्षीय बहनोई विवेक कश्यप के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे कैलाश पुल के पास नदी में नहाने गया था।
वह दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने जाल डालकर करीब दो घंटे तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते बरेली से विशेषज्ञ गोताखोरों को नहीं बुलाया। इससे राहत कार्य में देरी हुई।

रायबरेली में शव आया घर तो भड़क उठा परिवार, अंतिम संस्कार से किया इनकार… पुलिस के सामने रखी ये मांग

रोड पर लगाया जाम

इसी को लेकर गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम फरीदपुर, सीओ फरीदपुर संदीप सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। दोपहर करीब दो बजे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव नदी से बाहर निकाले।

परिवारों में पसरा मातम

हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोहित अपने परिवार में पांच भाइयों और एक बहन के बीच था। वहीं विवेक कश्यप की शादी इसी वर्ष फरवरी में रोहित की बहन बीना से हुई थी। वह अपने भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने ससुराल आया था। अचानक हुई इस घटना से उसकी पत्नी बीना का रो-रोकर बुरा हाल है।

यूपी रोडवेज में 200 संविदा चालकों की भर्ती, 29 जून को बरेली में लगेगा रोजगार मेला

पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्ष

Location :  Bareilly

Published :  28 June 2026, 5:30 AM IST

Related News

Advertisement