मां ने डांटा तो बेटी ने उठाया ऐसा कदम, परिवार पहुंचा थाने की चौखट, मां बोली- अब सिर्फ गाजियाबाद पुलिस से उम्मीद

गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर माता-पिता को सोचने पर मजबूर कर दिया है। महज पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोरी ने ऐसा कदम उठाया कि परिजन दुखी है और पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 June 2026, 4:58 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के घर छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गर्मी की छुट्टियों में पढ़ाई नहीं करने पर मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर किशोरी 25 जून को घर से निकल गई और फिर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

आठवीं कक्षा की छात्रा है किशोरी

टीलामोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी 14 वर्ष की है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान वह पढ़ाई में ध्यान नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर मां ने उसे समझाते हुए डांट दिया था। इसके बाद किशोरी नाराज हो गई और 25 जून को घर से चली गई।

हैलो! हम ईडी से बोल रहे हैं… 8 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा, गाजियाबाद में दंपत्ति से 2.19 करोड़ की साइबर ठगी

परिजनों ने हर जगह की तलाश

परिवार का कहना है कि बेटी के घर से जाने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। आखिरकार उन्होंने टीलामोड़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से बेटी को सकुशल तलाशने की गुहार लगाई।

नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने करोड़ों के मादक पदार्थ का किया सफाया

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें किशोरी की तलाश में जुटी हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द किशोरी को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Location :  Ghaziabad

Published :  28 June 2026, 4:55 AM IST

Advertisement