Gorakhpur: मां को रिश्तेदारी में जाना पड़ा भारी, जेवरात लेकर बेटी हुई फुर्र

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में छठ पूजा के दौरान एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां रिश्तेदारी में छठ पूजा मनाने गई थी। घर पर युवती अपनी बुजुर्ग नानी के साथ मौजूद थी।

Gorakhpur:  गोला उपनगर में छठ पूजा के दौरान एक युवती के घर से नकदी और सोने के जेवर लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मां छठ पूजा मनाने रिश्तेदारी में गई थी। घर पर युवती अपनी नानी के साथ रह रही थी।

आरोप है कि 17 नवंबर को नानी को खाना खिलाने के बाद युवती घर से नौ हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में मां ने मोहल्ले के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए गोला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेवर लेकर लड़की हुई फुर्र (सांकेतिक फोटो)

नानी को खाना खिलाने के बाद अचानक हुई लापता

जानकारी के अनुसार गोला उपनगर की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह छठ पूजा मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। घर पर उसकी बेटी और बुजुर्ग मां (बेटी की नानी) मौजूद थीं। 17 नवंबर को युवती ने खाना बनाया और अपनी नानी को भोजन कराया।

इसके बाद अपराह्न में वह घर से अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बेटी के वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। मां को इसकी जानकारी मिली तो उसने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए बेटी की तलाश शुरू कर दी।

गोरखपुर में डकैती से पहले पुलिस का एक्शन, 9 आरोपी गिरफ्तार; 2 कारें जब्त

घर से नकदी और सोने के जेवर भी गायब

इस दौरान घर से नौ हजार रुपये नकद, सोने की दो कान की बालियां और सोने का मंगलसूत्र भी गायब मिले। महिला का आरोप है कि काफी तलाश के बावजूद बेटी का कहीं पता नहीं चला। इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने युवती को मोहल्ले के ही एक युवक के साथ देखा था। बताया गया कि उक्त युवक का भाई चौराहे पर बिरयानी की दुकान चलाता है और युवक भी उसी दुकान पर काम करता था।

गोरखपुर जाने वालों की हुई मौज! आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब और कितने बजे पहुंचेगी?

जांच में जुटी पुलिस

मां ने आशंका जताई है कि उक्त युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं और युवती की तलाश में जुटे हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर युवती का पता लगाने तथा लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने में जुटी है।

Location :  Gorakhpur

Published :  20 November 2026, 7:15 PM IST

Advertisement