प्रतापगढ़ की रामकथा में सियासत और आस्था का संगम, सियासी होर्डिंग्स ने बढ़ाई यूपी में चुनावी हलचल

प्रतापगढ़ के कुंडा में श्रीराम कथा के जरिए राजा भैया ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू एकता का संदेश दिया। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हर जिले में संगठन और कथा आयोजित करने का ऐलान किया। समर्थकों ने योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री और राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाली होर्डिंग भी लगाई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 20 November 2026, 7:13 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में श्रीराम कथा के जरिए अपनी और अपनी पार्टी का जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया है। सनातन संस्कृति के पुरोधा और कट्टर हिंदू के रूप में जाने जाने वाले राजा भैया ने बिना नाम लिए विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए हिंदुओं को एक करने का संकल्प लिया है।

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी एक तरफ जहां देश के प्रत्येक जिले में संगठन बनाने के साथ-साथ हिंदुओं को एकजुट करने के लिए श्रीराम कथा करने का ऐलान किया, वहीं राजा भैया ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया।

बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ और अत्याचार हिंदुओं पर

राजा भैया ने साफ किया कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर ही हुआ था, बावजूद इसके सबसे ज्यादा अत्याचार हिंदुओं पर ही हो रहा है। इसके लिए हिंदुओं को जगाना बहुत आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां खुलकर जय श्रीराम बोल सकें और मंदिर और दिवाली सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जाति, क्षेत्र और भाषा के भेद से ऊपर उठकर एक होना होगा। यही इस कथा का मुख्य संदेश है।

मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने लगाई हाजिरी (Image Source: Dynamite News)

ये भी पढ़े: प्रतापगढ़: धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पंडाल के बाहर मेले जैसा नजारा, पाकिस्तान से आए 500 हिंदू भी पहुंचे

कई प्रदेशों के नेता पहुंचे

श्रीराम कथा में कई प्रदेशों के राजनीतिक नेताओं ने पहुंचकर बाबा बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद लिया और राजा भैया के साथ हिंदू सनातन बढ़ाने की मुहिम का खुले दिल से स्वागत करते हुए साथ रहने का ऐलान किया।

बाबा रामदेव ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

श्रीराम कथा के पहले दिन ही योग गुरु बाबा रामदेव ने श्रीराम कथा को रोकने वाले लोगों को बिना नाम लिए करारा जवाब देते हुए कहा था कि पहले वह नहीं आते, लेकिन जब पता चला कि यहां राम कथा रोकने का प्रयास किया गया, इसलिए वह शामिल होने के लिए संकल्पित हो गए और कथा स्थल पर पहुंचे।

राम कथा सुनने उमड़ा जन सैलाब (Image Source: Dynamite News)

ये भी पढ़े: प्रतापगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम दुकानदार को मारी गोली

समर्थकों ने लगाई बड़ी होर्डिंग

वहीं कथा के दौरान राजा भैया के समर्थकों ने बैनर-पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अगला प्रधानमंत्री बनाने तथा राजा भैया को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग वाले पोस्टर लेकर घूमते रहे और बड़ी होर्डिंग भी लगाई गई थी। इससे कथा स्थल पर राजनीतिक माहौल भी चर्चा का विषय बना रहा।

Location :  Pratapgarh

Published :  20 November 2026, 7:10 PM IST

Related News

Advertisement