Live Now

UP LIVE News: आगरा में शिवम की संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा, बहराइच में दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक क्लिक में पढ़ें सभी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Updated : 17 September 2026 , 9:43 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

 

 

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 17 Sep 2026 09:43 AM (IST)

      नहीं दिखा खुला गड्ढा, बाइक समेत जा गिरा डिलीवरी बॉय

      कानपुर में सड़क और सीवर के खुले गड्ढे राहगीरों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। जाजमऊ के हिंदुस्तान कंपाउंड इलाके में देर रात एक ऐसा ही हादसा सामने आया, जहां डिलीवरी देने जा रहा बाइक सवार युवक अचानक गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक सड़क से आता दिखाई देता है और कुछ ही सेकेंड बाद बाइक समेत गड्ढे में गिर जाता है।

    • 17 Sep 2026 09:42 AM (IST)

      पत्नी के ममेरे भाई के घर आने को लेकर पति-पत्नी में विवाद

      देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम खखडी में बुधवार की रात को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के ममेरे भाई के घर आने को लेकर हुए विवाद के बाद कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने फाटक तुड़वाया, तो युवक फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    • 17 Sep 2026 09:40 AM (IST)

      देवरिया शाही स्टेडियम में पांच तहसीलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

      देवरिया के स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में बाबा इंद्रमणि जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकर के तत्वावधान में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में देवरिया सदर, देवरिया ग्रामीण, रुद्रपुर, बरहज और भाटपार रानी तहसीलों की टीमों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लेकर अपना बेहतरीन दमखम दिखाया।

    • 17 Sep 2026 09:30 AM (IST)

      हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

      देवरिया के गौरीबाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 17 Sep 2026 09:29 AM (IST)

      नशे में धुत युवक ने 80 वर्षीय मानसिक बीमार वृद्धा का फोड़ा सिर

      प्रतापगढ़ में अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव में घूम रही 80 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया।

    • 17 Sep 2026 09:28 AM (IST)

      मोदी के जन्मदिन पर आज सुलतानपुर में सेवा कार्यक्रमों की झड़ी

      सुलतानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज गुरुवार को भाजपा की ओर से जिलेभर में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    • 17 Sep 2026 09:27 AM (IST)

      मुजफ्फरनगर में किसान की गोली मारकर हत्या का खुलासा

      मुजफ्फरनगर के पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पीनना रोड पर हुई किसान सुभाष की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें से आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुख्य आरोपी शुभम समेत चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

    • 17 Sep 2026 09:26 AM (IST)

      चंदौली पंचायत राज विभाग में वेतन निर्धारण का बड़ा खेल आया सामने

      चंदौली जिला पंचायत राज विभाग में वेतन निर्धारण में अनियमितता का मामला सामने आया है। 18 एडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी चिन्हित हुए हैं। प्रारंभिक जांच में 50 लाख रुपये से अधिक अतिरिक्त भुगतान का अनुमान है। वसूली शुरू हो गई है। फाइलों और वेतन बिलों की जांच जारी है।

    • 17 Sep 2026 08:44 AM (IST)

      प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा

      उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कंधई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय भीमसेन गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस ভয়াবহ दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    • 17 Sep 2026 08:04 AM (IST)

      बहराइच में भीषण सड़क हादसा

      बहराइच के हरदी क्षेत्र में सिंधिया नसीरपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

    • 17 Sep 2026 08:03 AM (IST)

      आगरा में शिवम की मौत से हड़कंप

      आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा शिवम दो दिन से लापता था, जिसका शव पुलिस चौकी के पास नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद डीसीपी ने दारोगा अभिषेक को लाइन हाजिर कर दिया है।

Location :  Lucknow

Published :  17 September 2026, 8:00 AM IST

Advertisement