यूपी में बड़ा बवाल: गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर की हत्या के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे समेत मथुरा में जबरदस्त हंगामा, पथराव

मथुरा में गौ रक्षक बाबा चंद्रशेखर की संदिग्ध हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए। गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पथराव किया, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर स्थिति संभाली, इलाके में तनाव बना हुआ है।

Updated : 21 March 2026, 11:25 AM IST
google-preferred

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ईद के मौके पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब चर्चित गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ "फरसा वाले बाबा" की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। यह घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौ तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे ब्रज क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल बन गया।

गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे बाबा

ग्रामीणों के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को इलाके में गौ तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ कथित तस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान नवीपुर के पास आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और गाड़ी से कुचल दिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

जानिये कौन हैं यूपी के नए DGP IPS एलवी एंटनी देव कुमार…पढ़ें उनका सफरनामा

दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम, यात्रियों में दहशत

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब भीड़ ने हाईवे पर गुजर रही गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। कई वाहनों के शीशे टूट गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर हमला

हंगामा बढ़ने के साथ ही भीड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निशाना बनाया। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों पर जमकर पथराव किया गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा, जिससे हालात कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आंसू गैस के गोले दागे

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके साथ ही बरसाना की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है, ताकि आरोपियों की तलाश तेज की जा सके। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

गांव में उमड़ी भीड़, बढ़ा तनाव

बाबा चंद्रशेखर का शव उनके गांव अंजनौख स्थित गौशाला में लाया गया, जहां हजारों समर्थक और ग्रामीण एकत्र हो गए। उनकी लोकप्रियता और दबंग छवि के कारण लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Iran- US War: ट्रंप ने बदली रणनीति… ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में दी बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल मथुरा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Location : 
  • Mathura

Published : 
  • 21 March 2026, 11:25 AM IST

Advertisement