मथुरा बवाल: गोली, पत्थर और… आखिर कैसे भड़की इतनी बड़ी हिंसा; हाईवे से मिले अहम सबूत
मथुरा के छाता क्षेत्र में हुए बवाल की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को हाईवे से तमंचों से चली गोलियों के खोखे, मैगजीन और आंसू गैस के सेल मिले हैं। वहीं, पुलिस की रबर बुलेट से एक नाबालिग की आंख घायल हो गई, जिससे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।