एक्टिव हुई आजाद समाज पार्टी… संगठन मजबूत करने में जुटे चंद्रशेखर आजाद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी गांव और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में कानपुर देहात निवासी अरविंद राठौर को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व इसे आगामी चुनावों की बड़ी रणनीति के रूप में देख रहा है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 7 May 2026, 4:31 PM IST
google-preferred

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को अभी भले ही समय बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। पार्टी का फोकस गांव-गांव और बूथ स्तर तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर है, ताकि आगामी चुनाव में मजबूत राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई जा सके।

कानपुर देहात के अरविंद राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संगठन विस्तार अभियान के तहत कानपुर देहात के कठरा खानपुर गांव निवासी अरविंद राठौर को जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देश पर मंडल संयोजक आजाद मनोज दिवाकर द्वारा की गई है।

Kanpur Dehat News: बिरहुन हादसे के पीड़ित परिवार के लिए आगे आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पढ़े पूरी खबर

नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद राठौर लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Census 2027: रामपुर में शुरू हुई ऑनलाइन स्व-गणना, जानिए कैसे भरें डिटेल्स

अरविंद राठौर ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व भविष्य में उन्हें कोई और जिम्मेदारी देता है तो उसे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

Location :  Uttar Pradesh

Published :  7 May 2026, 4:31 PM IST

Advertisement