Census 2027: रामपुर में शुरू हुई ऑनलाइन स्व-गणना, जानिए कैसे भरें डिटेल्स

भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश में 7 मई से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 7 May 2026, 3:48 PM IST
google-preferred

Rampur: भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले नागरिकों की सुविधा के लिए 15 दिनों की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान आमजन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

सरकार की ओर से शुरू की गई यह व्यवस्था लोगों को लंबी प्रक्रिया और अनावश्यक परेशानी से राहत देने के उद्देश्य से बनाई गई है। अब नागरिकों को घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपनी जानकारी भरने की सुविधा मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता में भी सुधार होगा।

ऑनलाइन पोर्टल पर 15-20 मिनट में पूरी होगी प्रक्रिया

जनगणना विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पोर्टल Census Self Enumeration Portal पर जाकर नागरिक अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी समेत 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे लोगों को अपनी भाषा में जानकारी भरने में आसानी होगी।

Fatehpur: डीएम के औचक निरीक्षण से भौचक स्वास्थ्यकर्मी, सीएमएस को दिए ये निर्देश

परिवार का कोई भी सदस्य मात्र 15 से 20 मिनट में पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकता है। जानकारी दर्ज होने के बाद नागरिकों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से पुष्टि संदेश भी मिलेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सही और सटीक जानकारी भरें ताकि भविष्य की योजनाओं और सरकारी नीतियों के लिए विश्वसनीय आंकड़े तैयार हो सकें। यदि किसी व्यक्ति को स्व-गणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकता है। इसके लिए विशेष सहायता व्यवस्था भी बनाई गई है।

रिटायरमेंट की टेंशन खत्म? सरकार की नई स्कीम ने बढ़ाई उम्मीद

प्रशासन का कहना है कि डिजिटल माध्यम से होने वाली यह जनगणना प्रक्रिया देश को आधुनिक और पारदर्शी डेटा प्रणाली की ओर ले जाने में मदद करेगी। आने वाले समय में यही आंकड़े सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संसाधनों के वितरण का आधार बनेंगे।

Location :  Rampur

Published :  7 May 2026, 3:48 PM IST

Advertisement