Balrampur: जनगणना होगी हाईटेक, अब मोबाइल से भर सकेंगे पूरी जानकारी
देश की जनगणना प्रक्रिया को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में जनगणना कार्य को अधिक सरल, तीव्र और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अब स्व गणना की अभिनव पहल शुरू की जा रही है।