हिंदी
दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट
Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव रुपपुर भरतपुर में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में एक युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही उनके घर में घुसकर हमला किया और अवैध कब्जा करने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे युवती को गंभीर चोटें आईं। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इनकार कर दिया और आरोपियों के साथ मिलीभगत कर रही है। इससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
फिलहाल, घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि आज के समय में दबंगई की खबर काफी देखने को मिल रहा है। जहां खुलेआम लोग किसी पर हमला कर रहे हैं, या किसी की हत्या कर देते हैं। अकसर इस प्रकार की खबर आती जो समाज और राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है।
Location : Mainpuri
Published : 26 March 2026, 8:07 PM IST
Topics : Latest News mainpuri news up crime UP Police