हिंदी
यूपी की सभी खबरें पढ़ें एक खबर और क्लिक में (Img: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चेन छिनैती करने वाले दो शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
चेन स्नैचिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
गोरखपुर के सिकरीगंज में लड़की से फोन पर बातचीत के विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर लाठी, रॉड, चेन और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 1 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें
आगरा के खंदारी में शिवभक्तों ने कांवड़ चढ़ाने की मांग को लेकर मार्ग जाम कर दिया। डाक कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त काफी देर तक चक्कर लगाते रहे। बाद में कांवड़िए दूसरे मंदिर की ओर रवाना हुए। पुलिस ने समझाकर व्यवस्था संभाली।
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर में तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में महिला डॉक्टर अश्मा और दो बच्चे हसन व आजमा गंभीर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बच्चे को स्कूल से लेने गए व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला किया। बचाव में पहुंचे उसके भाई को भी पीटा गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांगी।
सुलतानपुर के लम्भुआ में युवती की मौत के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी की 22 वर्षीय बेटी शिखा पांडे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। पुलिस ने इसे पुरानी करंट मौत की घटना से जोड़कर अफवाह न फैलाने की अपील की।
Location : Lucknow
Published : 17 August 2026, 10:46 AM IST
Topics : Lucknow News UP Live Blog UP Breaking News UP News