“सुनो जी! आज मेरे पीरियड आ गए”… इतना सुनते ही हनीमून पर पति ने लिया दानव का रूप, उसके बाद से महिला की जिंदगी बर्बाद

गोरखपुर की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद हनीमून के लिए अंडमान निकोबार गई थी, जहां पीरियड आने से नाराज पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 August 2026, 9:22 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद जब वह पति के साथ हनीमून मनाने अंडमान निकोबार गई थी, तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि पीरियड आने और तबीयत खराब होने से नाराज पति ने होटल के कमरे में उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। इतना ही नहीं उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की थी।

होटल कर्मचारियों ने बचाई जान

महिला ने बताया कि घटना के दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पति ने उसे छोड़ा। महिला का कहना है कि अगर समय पर होटल कर्मचारी नहीं आते तो उसकी जान भी जा सकती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के महज 45 दिन बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

शादी में 40 लाख से ज्यादा खर्च का दावा

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 30 मई 2023 को दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैरिज लॉन में निखिल मिश्रा से हुई थी। इससे पहले 30 अप्रैल को गोरखपुर में गोदभराई की रस्म हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष की मांग पर उसके पिता ने 20 लाख रुपये नकद, हुंडई वेन्यू कार समेत 40 लाख रुपये से ज्यादा का सामान दिया था।

दिल्ली लौटने के बाद भी प्रताड़ना का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई से 12 जुलाई 2023 के बीच पति उसे अंडमान निकोबार लेकर गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। उसने आरोप लगाया कि दिल्ली लौटने के बाद सास और ननद ने भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। महिला का कहना है कि 14 जुलाई को उसे घर से निकाल दिया गया।

तीन साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता ने बताया कि कार्रवाई के लिए वह करीब तीन साल तक थाने के चक्कर लगाती रही। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर शनिवार रात रामगढ़ताल थाने में पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 August 2026, 9:22 PM IST

Related News

Advertisement