हिंदी
देवरिया में लड़की की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला गिरफ्तार (IMG: Pinterest)
Deoria: देवरिया जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले से जुड़ी नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपूत विशाल पवन सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बनकटा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 13 जुलाई 2026 को अपनी नाबालिग बेटी के घर से कहीं चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग पीड़िता को ढूंढ लिया। साथ में उस लड़की के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Deoria
Published : 16 August 2026, 8:25 PM IST