बलरामपुर में आज लगेगा समाधान का दरबार, तहसीलों में सुनी जाएंगी जनता की फरियाद

​जनसामान्य की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करने के लिए जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण समय में किए गए बदलाव के तहत यह विशेष आयोजन निर्धारित समय पर आयोजित होगा।

Balrampur: जनसामान्य की प्रशासनिक शिकायतों और रोजमर्रा की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते बैठकों की सारणी में हुए आंशिक संशोधन के बाद आयोजित हो रहे इस विशेष शिविर में जिले के प्रशासनिक अमले को आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कड़कती धूप में लालटेन-चटाई लेकर कब्रिस्तान क्यों पहुंचे थे मौलाना? गांधी जी से जुड़ी है बलरामपुर की कहानी

इन विभागों के अफरस रहेगें मौजूद

समाधान दिवस के दौरान तहसील स्तर पर राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, कृषि, आपूर्ति, पंचायती राज और समाज कल्याण जैसे प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि मौके पर प्राप्त होने वाली हर अर्जियों को पूरी गंभीरता से पंजीकृत किया जाए और उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

स्वतंत्रता दिवस से पहले बलरामपुर में ड्रोन-कैमरों का पहरा, भारत-नेपाल सीमा से लेकर रेलवे स्टेशन तक पुलिस अलर्ट

प्रशासन ने की अपील

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत, राजस्व या अन्य विभागीय शिकायतों के निस्तारण के लिए अपनी संबंधित तहसील पहुँचकर इस सम्पूर्ण समाधान दिवस का पूरा लाभ उठा सकते है।

Location :  Balrampur

Published :  17 August 2026, 4:03 AM IST

Related News

Advertisement