गोरखपुर में तहसील समाधान दिवस पर DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 16 का मौके पर निस्तारण
गोरखपुर के सदर तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 105 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।