बदायूं में प्रसूता की मौत पर बवाल, परिजनों ने हाई-वे किया जाम

बदायूं में प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएचसी बिसौली में महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर उतर आए, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 August 2026, 12:22 AM IST
google-preferred

Badaun: जिले के बिसौली क्षेत्र में एक प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली में महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार कोट रतनपुर गांव की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन डिलीवरी के लिए सीएचसी बिसौली लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों की लापरवाही के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।

प्रसूता की मौत पर बवाल

अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति

मृतका के परिजनों ने सीएचसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही।

तिरंगे के सामने खाकी ने लिया देशसेवा का संकल्प! बदायूं में SSP अंकिता शर्मा ने फहराया झंडा, इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाई-वे पर फूटा गुस्सा

इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।

मौके पर दो थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और हाईवे पर यातायात बहाल कराया।

बदायूं में हनुमान तिराहे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली महिला की जिंदगी

परिजनों ने की ये मांग

परिजनों का कहना है कि प्रसूता की मौत के मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्वास्थ्य विभाग से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Badaun

Published :  17 August 2026, 12:22 AM IST

Related News

Advertisement