गोरखपुर में खाकी का खौफ: चेन छिनैती करने वाले दो कुख्यात बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चेन छिनैती करने वाले दो शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है।

Gorakhpur: कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं से चेन छिनैती कर पुलिस के लिए चुनौती बने दो शातिर बदमाशों को रविवार देर रात पैडलेगंज के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल भूपेन्द्र कुमार यादव भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

पैडलेगंज में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट

पुलिस के मुताबिक, कैंट क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चेन छिनैती की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी निमिष पाटील के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल रहे दो बदमाश बाइक से क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर कैंट पुलिस, एंटीथेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने पैडलेगंज के आसपास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

Gorakhpur News: AI से बनाई अपहरण की फोटो, पिता से मांगे 1 लाख; 2 घंटे बाद खुला ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई हैरान

Image

बताया गया कि पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे भागने लगे। पुलिस के अनुसार, पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से दो चेन, दो देशी तमंचे, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

महिलाओं के लिए आतंक बने दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अजय उर्फ मंगरु पुत्र मंदानी निवासी देउरवीर, थाना गगहा और संजय पुत्र मोहन निवासी कसिहार, थाना बेलीपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों कैंट क्षेत्र में हुई दो चेन छिनैती की घटनाओं में वांछित थे। 20 जुलाई को पति के साथ सब्जी लेने जा रही महिला से और 29 जुलाई को सुबह टहलने निकली महिला से चेन छीनने की घटनाओं में इनकी संलिप्तता सामने आई है।

Gorakhpur News: कई मुकदमे, गैंगस्टर एक्ट और पुलिस की तलाश… आखिरकार खोराबार में दबोचा गया अनिल उर्फ करन

पुलिस के मुताबिक अजय और संजय के खिलाफ पहले से ही लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धाराएं बढ़ाई गई हैं तथा शस्त्र बरामदगी को लेकर अलग अभियोग दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कैंट जितेन्द्र कुमार, एंटीथेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील राय, उपनिरीक्षक अवनीश पाण्डेय, रवि प्रकाश कुंवर, नवीन कुमार राय समेत कैंट थाना, एंटीथेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 August 2026, 10:52 AM IST

Related News

Advertisement