सिसवा को तहसील बनवाने के लिए व्यापारियों ने कसी कमर, व्यवसाय को मिलेगी नई गति

सिसवा नगर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने और स्थानीय व्यावसायिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 13 December 2025, 8:30 PM IST
google-preferred

Maharajganj: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सिसवा नगर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने और स्थानीय व्यावसायिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की है।

​​स्वर्ण व्यवसायी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस बैठक में सर्वसम्मति से तहसील निर्माण को अपना मुख्य लक्ष्य घोषित किया। संगठन के अध्यक्ष, शिब्बू खान ने इस मुद्दे पर जोर देते हुए कहा,
​"सिसवा नगर मंडल की एक समय सबसे बड़ी व्यावसायिक केंद्र हुआ करती थी। यहाँ कई जनपदों के साथ-साथ बिहार के व्यापारी भी अपना कारोबार करने आते थे। लेकिन अब दिन-ब-दिन व्यवसाय मंदा पड़ता जा रहा है। सिसवा को तहसील बनाने से न केवल प्रशासनिक सुविधा मिलेगी, बल्कि नगर के व्यवसाय को भी नई गति और ऊर्जा प्राप्त होगी।

Maharajganj News: सेकेंडरी स्कूल में नवोदय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न; 289 विद्यार्थियों ने लिया भाग

​भविष्य की रणनीति पर मंथन

​बैठक में उपस्थित सदस्यों ने तहसील मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और इस मांग को आगे बढ़ाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया। व्यापारियों का मानना है कि तहसील बनने से सिसवा की पहचान और महत्ता बढ़ेगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ स्वतः ही बढ़ जाएंगी।

Maharajganj News: इंटर कॉलेज आनन्दनगर में आयकर विभाग ने किया जागरूकता कार्यक्रम

​इस दौरान स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी, महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, संदीप मल्ल, दीपक जायसवाल, मनीष रौनियार सहित अन्य प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामूहिक प्रयास में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 13 December 2025, 8:30 PM IST