हिंदी
राज्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Barabanki: बाराबंकी जनपद के बनीकोडर वि खं अंतर्गत सिल्हौर गाँव में स्थित अति प्राचीन श्री लालेश्वर महादेव मन्दिर के समीप सन्त निवास, शौचालय, इण्टर लॉकिंग आदि कार्यों का पर्यटन विकास हेतु 74 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्यों का राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शिलान्यास किया।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को कार्यकर्ताओं संग लालेश्वर महादेव धाम पर भूमि पूजन कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करते हुए जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने का काम कर रही है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हित में योजनाएं चला रही है।
इस मौके बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र, असंद्रा कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह रिंकू, रूपेश प्रताप सिंह लकी, प्रदीप द्विवेदी, महावीर सिंह रिंकू, हरिशंकर तिवारी, ग्राम प्रधान जवाहर तिवारी, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, आशुतोष शुक्ला, मनोज सिंह, प्रवीण बाजपेई, अनिल दुबे, राजू शुक्ल, विश्वनाथ मिश्रा, विनय तिवारी, तेज नारायण तिवारी, रानू तिवारी, प्रयाग नारायण गुड्डू, अंबिका यादव, आनंद तिवारी, राजन तिवारी, प्रवीण बाजपेई, अमर सिंह वर्मा, मोहित चौरसिया सहित आदि मौजूद रहे।
Location : Barabanki
Published : 23 September 2025, 4:37 AM IST
Topics : Barabanki Devlopment Works state minister Tourism