हिंदी
गड़ौरा सहकारी संघ में फिर गूंजा खरीद केंद्र का शंखनाद
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र के सहकारी संघ गड़ौरा में लंबे इंतजार और लगभग आधा सीजन बीतने के बाद आखिरकार गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ शनिवार को विधिवत रूप से कर दिया गया। लंबे समय से बंद पड़ी खरीद व्यवस्था के दोबारा शुरू होने से क्षेत्रीय किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
क्या है पूरी खबर?
केंद्र के शुभारंभ अवसर पर सहकारी संघ के अध्यक्ष अंबरीश उर्फ मुन्ना गुप्ता की मौजूदगी में जिला सहकारी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक हीरालाल गुप्ता ने फीता काटकर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी धीरज मिश्रा और सचिव जितेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।
समर्थन मूल्य पर फसल बेचने की उम्मीद
खरीद प्रक्रिया के पहले ही दिन जमुई कला निवासी किसान संजय चौधरी का गेहूं खरीदकर केंद्र की शुरुआत की गई, जो इस पुनः प्रारंभ का प्रतीकात्मक और महत्वपूर्ण कदम रहा। लंबे समय से केंद्र बंद रहने के कारण किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने की मजबूरी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब इस केंद्र के शुरू होने से उन्हें समर्थन मूल्य पर फसल बेचने की उम्मीद जगी है।
Census Fraud Alert: जनगणना के नाम पर ठगी से रहें सावधान, भूलकर भी न शेयर करें ये डिटेल्स
किसानों के हित में बेहद जरूरी
कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसानों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के हित में बेहद जरूरी था। इससे न केवल किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर कृषि व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
Home Tips: खिड़कियों का ऐसा राज जो बदल सकता है आपकी किस्मत और घर की ऊर्जा, जानें सही दिशा और नियम
इस मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान वीरेंद्र गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में मोहन चौधरी, मोहन रौनियार, मोहन पटेल, दीपू पांडेय, जलालुद्दीन, नंदलाल शर्मा, गुनेश्वर यादव, स्वामीनाथ, बिट्टू रौनियार, नन्दलाल रौनियार, रामफल, भोला, प्रमोद, रामआसरे, विनोद और अन्य ग्रामीण शामिल रहे। वहीं सहकारी संघ के कर्मचारियों में लिपिक विजय कुमार रौनियार समेत अन्य स्टाफ ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
Location : Maharajganj
Published : 2 May 2026, 5:20 PM IST
Topics : Gadaura Latest News Maharajganj News UP News