झांसी में राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में महिलाओं के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मोठ थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 October 2026, 8:13 PM IST
google-preferred

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार को महिलाओं पर अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोठ कस्बे में एक युवक राह से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल असभ्य हरकतें कर रहा था।

मामले की जानकारी मिलने पर मोठ थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

इंद्रा चौराहे के पास हुई कार्रवाई

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, यह मामला मोठ कस्बे के इंद्रा चौराहे का है। 21 अक्टूबर 2026 को एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चौराहे के पास एक युवक सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के प्रति अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा है और अभद्र व्यवहार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए इमरान पुत्र इस्लाम, निवासी इंद्रा चौराहा, थाना मोठ, जिला झांसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत निगरानी

पुलिस के अनुसार, महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अंतर्गत कोचिंग सेंटरों, कॉलेजों और प्रमुख चौराहों के आसपास चेकिंग की जाती है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता की घटनाओं पर कार्रवाई की जा सके।

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने इस मामले में थाना मोठ पर मुकदमा अपराध संख्या 187/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनीकांत सिंह, कांस्टेबल उत्तम कुमार दीक्षित, महिला कांस्टेबल रीना कुमारी और महिला कांस्टेबल मधुबाला शामिल रहीं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।

Location :  Jhansi

Published :  21 October 2026, 8:13 PM IST

Related News

Advertisement