हिंदी
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ-रक्षा का दिया संदेश (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Gorakhpur: जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र में उस समय धार्मिक और सामाजिक माहौल चरम पर पहुंच गया, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गीडा, खजनी और सिकरीगंज क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने उनका माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम स्थल “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
खजनी क्षेत्र के भरोहिया स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए गौ-रक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा“अब तक आप लोगों ने नाली, पानी, बिजली और सड़क के लिए वोट किया है, लेकिन अब समय आ गया है कि गौ माता की रक्षा के लिए वोट करें।”
स्वामी जी ने उपस्थित जनसमूह से “एक वोट-एक रुपया” के संकल्प के साथ गौ-सेवा में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर गौ-रक्षा के लिए संकल्प भी दिलवाया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी का काफिला करीब 20 मिनट तक भरोहिया में रुका, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद काफिला सिकरीगंज के लिए रवाना हो गया।
मीडिया से बातचीत में भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ-रक्षा को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि समाज को अब इस दिशा में जागरूक और संगठित होने की जरूरत है।
इस पूरे कार्यक्रम ने दक्षिणांचल क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ गौ-रक्षा के मुद्दे को नई धार दे दी है।
Location : Khajni
Published : 3 May 2026, 5:30 PM IST