कैंप में अचानक पहुंचे एसडीएम, किसानों की रजिस्ट्री को लेकर कर्मचारियों में मची हलचल
किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चल रही फार्मर रजिस्ट्री व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रशासन अब खुद मैदान में उतर गया है। खजनी ब्लॉक के गोपालपुर गांव में अचानक पहुंचे एसडीएम कुणाल रस्तोगी ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई।