अस्पताल जाने वाली सड़क बनी मरीजों की मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी… एंबुलेंस भी रेंगने को मजबूर
गोरखपुर के खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने से मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश में सड़क के गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाता है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है। हालांकि सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।