Maharajganj News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गौशाला में गायों की विशेष पूजा, विधि-विधान के साथ हुआ कार्यक्रम
महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र स्थित पिपरा परसौनी गांव की गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ गायों की विशेष पूजा की गई। भव्य आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गायों की सेवा की। कथा, पूजा और सामूहिक संकल्प के साथ यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना।