हिंदी
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Img : Google)
Lakhimpur Kheri : ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पलिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली हिंदुओं की सरकार चल रही है और असली हिंदू बनने की जरूरत है।
शंकराचार्य ने अपने लंबे समय से चल रहे गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह 3 मई को गोरखपुर से इस यात्रा पर निकले थे और अब तक करीब 300 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए पलिया पहुंचे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में ऐसी सरकारों को सत्ता से बाहर किया जाए जो हिंदू हित के वादों को पूरा नहीं करतीं।
मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि चुनाव से पहले किए गए हिंदू हित के वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वहां गाय को पशु सूची से हटाया जा सकता है तो उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाते हुए नारा दिया कि जो गाय पर करेगा चोट, उसे कभी वोट नहीं।
लखीमपुर खीरी में STF की बड़ी कामयाबी, हत्थे चढ़ा 50 हजार रुपये का इनामी डकैत
पलिया आगमन से पहले शारदा पुल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कमल चौराहे से उन्हें पालकी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। शंकराचार्य के आगमन पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्रों से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया सिख फाउंडेशन ने भी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। वहीं प्रेसिडेंट पार्क में शंकराचार्य का अंगवस्त्र, फल और मिष्ठान भेंट कर सम्मान किया गया। शंकराचार्य ने भी फाउंडेशन के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
इसके बाद भीरा कस्बे में भी शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय शुक्ला के धर्मकांटा परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर गो संरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि गाय हमारी आस्था का प्रतीक है। इसे केवल कागजों में पशु बना दिया गया है।
Location : Lakhimpur Kheri
Published : 4 July 2026, 5:25 PM IST