Muzaffarnagar News: बिजली-पानी पर नहीं, अब गौ रक्षा के मुद्दे पर होगा 2027 का रण? जानिए शंकराचार्य का पूरा प्लान
मुजफ्फरनगर में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गौ माता संरक्षण यात्रा’ रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंची। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने गौ रक्षा, अयोध्या चढ़ावा विवाद और कैराना मामले पर सरकार को घेरा। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है।