शंकराचार्य के आगमन से पहले सैफई में भक्ति का माहौल, तैयारियां फुल ऑन

सैफई में शंकराचार्य के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 June 2026, 3:36 AM IST
google-preferred

Saifai : ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार सुबह 10 बजे सैफई पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण शंकराचार्य चतुरंगिणी सेना के जनबल अंगाध्यक्ष एवं आदिशक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के प्रमुख तथा विट्ठल आश्रम के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर शिवम जी महाराज द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में शामिल रहे प्रमुख लोग

निरीक्षण के दौरान विजय शाक्य, सैफई नगर पंचायत चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, अशोक क्रांतिकारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपनी जिम्मेदारियां तय कीं और व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ताले में कैद ‘बच्चों का भविष्य’? सैफई सीडीपीओ कार्यालय की हालत देख लोग रह गए हैरान, उठे गंभीर सवाल

श्रद्धालुओं में उत्साह

आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य के आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आयोजन और आशीर्वचन भी दिए जाएंगे।

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम को सफल और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन और आयोजन समिति दोनों मिलकर व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करें।

Location :  Saifai

Published :  6 June 2026, 3:37 AM IST

Advertisement