लखनऊ में धर्मसभा से पहले प्रशासन सख्त, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम को 26 शर्तों के साथ अनुमति; पढ़ें पूरी खबर
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी। कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर होने वाली धर्मसभा और धरने के लिए प्रशासन ने 26 शर्तों के साथ अनुमति दी है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है।