पढ़ाई छोड़ अपराध की राह! चंदौली में छात्र निकले शातिर लुटेरे, पुलिस ने किया खुलासा

चंदौली पुलिस ने 1.34 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंसाइडर की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने नगदी, बाइक, मोबाइल और लूटा गया बैग बरामद किया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 May 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Chandauli: चंदौली में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वाराणसी की फॉर्च्यून कंपनी के मुनीब से हुई 1.34 लाख रुपये की लूट के पीछे कोई पेशेवर गैंग नहीं, बल्कि पढ़ाई करने वाले छात्र निकले। जल्दी अमीर बनने और महंगे शौक पूरे करने की चाह में छात्रों ने फिल्मी अंदाज में पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हाईटेक जांच के जरिए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला

21 मई को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के पास वाराणसी की फॉर्च्यून कंपनी के मुनीब से 1 लाख 34 हजार रुपये की लूट हुई थी। बदमाशों ने मुनीब को निशाना बनाकर उसका बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया था।

चंदौली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, 17 लोग घायल

इंसाइडर ने दी थी पूरी जानकारी

जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने पूरी रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, एक इंसाइडर ने मुनीब के मूवमेंट और पैसों की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि लूट पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की गई थी।

25 किलोमीटर तक खंगाले गए CCTV

मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर तक लगे लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

चंदौली में डीजल तस्करी का बड़ा खुलासा, बिहार जा रहे तीन वाहन पकड़ाए, पांच आरोपी हिरासत में

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चौरहट इलाके में ओपी गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, दो बाइक, चार मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया है।

एएसपी ने क्या कहा

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Chandauli

Published :  27 May 2026, 3:07 PM IST

Advertisement