Mainpuri News: सपा सांसद आदित्य यादव पहुंचे मैनपुरी, सरकार पर जमकर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के बदायूं से सांसद आदित्य यादव ने मैनपुरी पहुंचें, जहां उन्होंने सरकार से कई सवाल किए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 May 2025, 7:25 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के बदायूं से सांसद आदित्य यादव शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने विकास भवन रोड स्थित काइनेटिक ग्रीन ई-रिक्शा शोरूम "मीना मोटर्स" का उद्घाटन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस अवसर पर शोरूम संरक्षक सुखबीर यादव और सपा के कई कार्यकर्ता- सुरेश यादव, अनिल यादव, गौरव यादव, विवेक यादव और ऋषभ यादव मौजूद रहे। आदित्य यादव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

“चुनाव को देखते हुए हो रही दिखावटी कार्रवाई”

प्रदेश सरकार द्वारा जिलों में आईएएस अधिकारियों से भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने के सवाल पर आदित्य यादव ने कहा कि सरकार दिखाने के लिए यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, "जब जनता की सुरक्षा में लगे अधिकारी ही लूट में शामिल हों तो जांच कौन करेगा?" आदित्य ने आरोप लगाया कि चुनाव करीब देख सरकार घबराहट में ऐसे फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का "पीडीए" नारा असर दिखा रहा है और भाजपा सरकार बौखला गई है।

पीएम मोदी के बयान पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेरी रगों में खून नहीं, सिंदूर दौड़ता है” वाले बयान पर आदित्य यादव ने कहा कि जनता मुद्दों का जवाब चाहती है, लेकिन प्रधानमंत्री इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित बयानों का हवाला देते हुए पूछा कि पीएम उनसे जुड़े अंतरराष्ट्रीय सवालों पर चुप क्यों हैं?

पहलगाम हमले पर उठाए सवाल

आदित्य यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों का क्या हुआ, यह आज भी सवाल बना हुआ है। "क्या सभी आतंकवादी पकड़े गए? क्या सरकार ने चूक की जिम्मेदारी ली?" उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों और आम नागरिकों की शहादत का श्रेय किसी दल या नेता को नहीं, सिर्फ उन बहादुरों को मिलना चाहिए।

रामजीलाल सुमन मामले पर बोले

राणा सांगा टिप्पणी विवाद में एमपी/एमएलए कोर्ट से समाजवादी नेता रामजीलाल सुमन को मिली राहत पर आदित्य यादव ने कहा कि मामला स्पीकर द्वारा समाप्त कर दिया गया था। भाजपा ने इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दिया, यह केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास था।

लोकसभा में पहलगाम हमले का मुद्दा उठाएगी सपा

आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा में पहलगाम हमले विदेश नीति की अस्पष्टता और सुरक्षा में चूक जैसे सवालों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा हम उन परिवारों की आवाज़ बनेंगे जिन्होंने अपनों को खोया है।

Location :  Mainpuri

Published :  23 May 2025, 4:33 PM IST

Advertisement