देवरिया के लवकनी पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, अंबेडकर प्रतिमा विवाद की जमीनी जांच शुरू

देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित लवकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा विवाद की जांच के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। अखिलेश यादव के निर्देश पर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से बातचीत की और विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपने की बात कही।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 3 August 2026, 3:35 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जमीनी हकीकत जानने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनका पक्ष सुना और मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।

अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंची सपा की टीम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम सभा लवकनी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद और उसके बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की जमीनी जानकारी जुटाना था।

नेशनल भीम आर्मी चीफ ने देवरिया प्रशासन को 7 अगस्त का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो DM कार्यालय घेरने की चेतावनी

घटनास्थल का किया निरीक्षण

सपा नेताओं ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और मामले से जुड़े लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल के सामने अपनी समस्याएं, शिकायतें और अपना पक्ष रखा। टीम ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद पूरे मामले को निष्पक्ष तरीके से दर्ज करने की बात कही।

पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि घटनास्थल से जुटाए गए तथ्यों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। सपा नेताओं का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति तय की जाएगी।

देवरिया में देर रात गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

सामाजिक न्याय और संविधान की बात

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पार्टी हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता देती है, जो आम जनता और सामाजिक अधिकारों से जुड़े होते हैं।

Location :  Deoria

Published :  3 August 2026, 3:35 PM IST

Related News

Advertisement