लबकनी प्रतिमा विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारी निलंबित; 7 नामजद और 70 अज्ञात पर केस
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद हुई हिंसा और पुलिस पर पथराव मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि सात नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।