देवरिया में देर रात गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

देवरिया का खुखुन्दू थाना क्षेत्र शुक्रवार देर रात पुलिस की गोलियों की आवाज से गूंज उठा। पुलिस से घिरते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 August 2026, 6:19 AM IST
google-preferred

Deoria: जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और दो लुटेरो के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरे लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और लूटी गई सोने की माला बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

घायल आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार, थाना खुखुन्दू पुलिस टीम संदिग्ध अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें एक आरोपी कलीम शेख निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना, के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

मुठभेड़ के दौरान बरामद बाइक

देवरिया में दोपहर होते ही फटा बादल, झमाझम बारिश से मिली राहत… लेकिन शहर में बढ़ गई ये बड़ी परेशानी

गिरफ्तार आरोपी

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी मुसाफिर शाह निवासी मोहन मुंडेरा, थाना रामपुर कारखाना को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा एक सोने की माला बरामद हुई है। बरामद सामान के संबंध में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनका इस्तेमाल किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया था।

गोली लगा बदमाश अस्पताल में भर्ती

देवरिया में दोपहर होते ही फटा बादल, झमाझम बारिश से मिली राहत… लेकिन शहर में बढ़ गई ये बड़ी परेशानी

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी लूट की घटनाओं में सक्रिय रहे हैं और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  1 August 2026, 6:17 AM IST

Advertisement