हिंदी
सोनभद्र में खूनी झगड़ा
Sonebhadra: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क गांव में बीती रात एक डरावना घटना घटी। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद दबंगों ने 29 वर्षीय युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया। हमला इतना गंभीर था कि आसपास के लोग युवक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे।
घायल युवक ऑटो चलाकर अपना गुजारा करता है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक की स्थिति नाजुक है, लेकिन उसे बचाया जा सकता है। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि युवक काफी दर्द में था और चीख-पुकार कर रहा था।
सोनभद्र: चोरी की पांच बैटरियों के साथ चोर गिरफ्तार, पुलिस ने खोली वारदात की गुत्थी
सोनभद्र के चुर्क गांव में दबंगों ने युवक पर चाकू से हमला किया, गंभीर रूप से घायल। ऑटो चालक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।@Uppolice #Sonbhadra #CrimeNews #BreakingNews pic.twitter.com/QHnKjTkP24
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 27, 2025
घटना के समय पीड़ित युवक चुर्क गांव के पहले बने पुलिया के पास एक अन्य युवक के साथ पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दबंगों से उसका विवाद हुआ और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक के बयान के आधार पर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
श्रद्धा या शक्ति? पुजारी ने खौलते दूध से किया स्नान, सोनभद्र में गोवर्धन पूजा पर दिखा चमत्कारी आयोजन
चुर्क गांव और आसपास के इलाके में इस घटना ने डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे और दोषियों को कड़ी सजा मिले।
स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि इलाके में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि अगर दोषियों को सख्त सजा नहीं दी गई तो इलाके में हिंसा का खतरा बढ़ सकता है।
Location : Sonebhadra
Published : 27 October 2025, 11:24 AM IST