Sonbhadra Crime: प्रधान की मौत के बाद फर्जी डोंगल से करोड़ों का गबन, एडीओ पंचायत समेत 8 पर FIR

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र की लोढ़ी ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के कथित गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रधान की मौत के बाद पंचायत समिति अध्यक्ष के नाम पर डोंगल बनवाकर पंचायत खाते से रकम निकालने के आरोप में एडीओ पंचायत, दो सचिवों और कई अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 18 May 2026, 12:00 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र की लोढ़ी ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि निर्वाचित प्रधान की मौत के बाद पंचायत समिति अध्यक्ष के नाम पर डोंगल तैयार कर ग्राम पंचायत के खाते से करोड़ों रुपये का गबन किया गया। मामले में एडीओ पंचायत रॉबर्ट्सगंज, पंचायत सचिव पंकज कुमार मौर्य, पूर्व सचिव प्रवीण कुमार, शमशेर बहादुर सिंह, जितेंद्र, अभिषेक, प्रवीण, निर्मल फोटो स्टेट और संबंधित फर्मों के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक न्यायालय के निर्देश पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। ग्राम पंचायत से जुड़े इस प्रकरण में यह दूसरी FIR बताई जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए CRPF में बंपर वैकेंसी, कल है आवेदन की लास्ट डेट, जानें अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया

सादे कागजों पर हस्ताक्षर और OTP से निकाले गए रुपये

न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में लक्ष्मीनारायण ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में उन्हें पंचायत समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पंचायत का बैंक खाता अध्यक्ष और सचिव दोनों के डोंगल से संचालित होना था। उस समय सचिव प्रवीण कुमार के पास उनका डोंगल मौजूद था।

आरोप है कि सचिव प्रवीण कुमार और पूर्व प्रधान शमशेर बहादुर सिंह उन्हें रॉबर्ट्सगंज स्थित निर्मल फोटो स्टेट लेकर गए, जहां डोंगल बनवाने के नाम पर जरूरी दस्तावेज लेने के साथ 15 से 20 सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद कुछ समय में प्रवीण कुमार का तबादला हो गया। पीड़ित का कहना है कि बाद में तत्कालीन सचिव प्रवीण कुमार और वर्तमान सचिव पंकज कुमार मौर्य ने मोबाइल पर आने वाले OTP मांगे, जिन्हें जानकारी के अभाव में उन्होंने कई बार साझा कर दिया।

Sonbhadra: आधी रात नेशनल हाईवे पर ऐसा मचा मौत का तांडव, ट्रेलर का केबिन बना चालक की कब्र!

नौ फर्मों के खातों में भेजी गई रकम

आरोपों के मुताबिक OTP का इस्तेमाल कर ग्राम पंचायत के खाते से करोड़ों रुपये शमशेर बहादुर सिंह और उनके करीबियों से जुड़ी नौ फर्मों के खातों में ट्रांसफर किए गए। जब लक्ष्मीनारायण को इसकी जानकारी हुई तो वह निर्मल फोटो स्टेट पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि उनका डोंगल शमशेर के पास है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाद में एडीओ पंचायत ने भी ई-मेल पर OTP मंगवाकर उसका दुरुपयोग किया और लाखों रुपये का लेनदेन किया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Location :  Sonbhadra

Published :  18 May 2026, 12:00 PM IST

Advertisement