हिंदी
पारिवारिक कलह का हाईवोल्टेज ड्रामा
Sonbhadra: जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड पर मंगलवार को पिता की संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई। बाजार के बीच लाठी-डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पारिवारिक कलह अचानक हिंसक रूप ले गया। विवाद के दौरान परिवार के सदस्य आपस में लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला करने लगे। पत्थरबाजी के समय बाजार में मौजूद राहगीर और बच्चे भी सहम गए। हालांकि कोई राहगीर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही चोपन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झगड़े में घायल हुए कुछ परिजन स्वयं नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचे, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया सरकार के खिलाफ लड़ने का तरीका, कहा- अगर पुलिस एक डंडा मारे तो…
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अभय सिंह ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर आपसी मारपीट में चार लोग घायल हुए थे। सभी को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।
चोपन थाना क्षेत्र, हॉस्पिटल रोड पर पिता की संपत्ति के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। लाठी-डंडे और पत्थरों से हुई मारपीट में 4 लोग घायल। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी। #Sonbhadra #Chopan #UPNews pic.twitter.com/ryg2gisARW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 17, 2026
जानकारी के अनुसार यह विवाद पिता की संपत्ति के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ। परिवार के सदस्यों ने आपसी समझौते की बजाय हिंसक तरीका अपनाया, जिससे बाजार का शांतिपूर्ण माहौल भी प्रभावित हुआ।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारीयों ने कहा कि मामले में शामिल सभी पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने में सहयोग करें। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में संपत्ति विवादों को लेकर बढ़ती हिंसा और असुरक्षा की चिंता को उजागर कर दिया है।
Location : Sonbhadra
Published : 17 February 2026, 7:07 PM IST
Topics : crime news sonbhadra news up crime UP News